शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर से फिसला वी-मार्ट (V-Mart) का शेयर

फैशन स्टोर कंपनी वी-मार्ट (V-Mart) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।

दरअसल वी-मार्ट ने 20 मार्च को घोषणा की थी कि प्रमोटर ग्रुप कंपनी कन्क्वेस्ट बिजनेस सर्विसेज इसके अतिरिक्त 74,89,798 शेयर (41.38% हिस्सेदारी) खरीदेगी। शेयरों का अधिग्रहण 27 मार्च या इसके बाद कन्क्वेस्ट बिजनेस द्वारा अन्य प्रमोटरों से किया जाना था और इस सौदे से कंपनी की बुनियादी चीजों पर कोई असर नहीं पड़ता।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 1,891.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,920.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 2,103 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें गिरावट आयी। कारोबार के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 32.30 रुपये 1.71% की मजबूती के साथ 1,924.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख