शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ब्याज दर में किया इजाफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने विभिन्न वर्गों में जमा राशि पर ब्याज दर में 10 से 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

खबर है कि बैंक ने खुदरा उपभोक्ताओं के लिए दो साल से अधिक और 1 करोड़ रुपये से अधिक जमा राशि पर 1 से 2 साल की श्रेणी में ब्याज दर बढ़ायी है। गौरतलब है कि स्टेट बैंक ने 5 अप्रैल को होने वाली आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से पहले यह घोषणा की है।
बैंक की नयी दरों में 1 करोड़ रुपये से कम जमा पर 2 से 3 साल पर 6.50% से बढ़ कर 6.60%, 3 से 5 वर्ष पर 6.50% के मुकाबले 6.70% और 5 से 10 साल तक पर 6.50% की तुलना में 6.75% ब्याज दर रहेगी।
उधर बाजार में गिरावट के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर हरे निशान में दिख रहा है। बीएसई में 253.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 252.40 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के करीब यह 0.60 रुपये या 0.24% की बढ़ोतरी के साथ 254.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख