शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने रखा झील शुद्धिकरण क्षेत्र में कदम

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने स्मार्ट सिटी खंड के अंतर्गत झील शुद्धिकरण (Lake Purification) क्षेत्र में शुरुआत की है।

कंपनी को रायपुर स्मार्ट सिटी से अपनी पहली परियोजना तेलीबांधा झील के शुद्धिकरण और पाँच वर्षों के लिए संचालन तथा रखरखाव के लिए मिली। इस कार्य को बीएचईएल का परियोजना इंजीनियरिंग और प्रणाली प्रभाग पूरा करेगा।
उधर बाजार में गिरावट के बीच बीएचईएल का शेयर भी लाल निशान में है। बीएसई में 82.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 82.00 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे के आस-पास बीएचईएल के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 82.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख