शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी स्विफ्ट (Swift) के लिए बुकिंग का आँकड़ा 1 लाख के पार

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी स्विफ्ट (Swift) की बुकिंग का आँकड़ा 10 हफ्तों में 1 लाख के स्तर को पार कर गया है।

कंपनी ने तीसरी जनरेशन की नयी स्विफ्ट के लिए 18 जनवरी को बुकिंग शुरू की थी, जबकि 4.99 रुपये लाख कीमत वाली कार को कंपनी ने औपचारिक तौर पर फरवरी में ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया था। इस समय मारुति स्विफ्ट के नये संस्करण की प्रतीक्षा अवधि 8-10 महीने है। खबर है कि करीब 15% उपभोक्ताओं ने स्विफ्ट का ऑटो गियर शिफ्ट वेरिएंट चुना है। 2005 में शुरू की गयी स्विफ्ट की मारुति ने अब तक 18 लाख से अधिक इकाइयाँ बेची हैं।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बावजूद मारुति का शेयर ऊपर चढ़ रहा है। बीएसई में 8,853.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 8,843.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद इसका रुख ऊपर की ओर रहा है। 12.50 बजे के आस-पास मारुति के शेयरों में 215.25 रुपये या 2.43% की बढ़ोतरी के साथ 9,068.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख