शेयर मंथन में खोजें

18% से अधिक टूटा क्वालिटी (Kwality) का शेयर

डेयरी फर्म क्वालिटी (Kwality) का शेयर आज 18% से अधिक गिर कर 32 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया है।

लगातार दो दिनों की गिरावट से कंपनी का शेयर 26% से ज्यादा नीचे आया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कोई अंदरूनी विकास न होने की घोषणा के बावजूद क्वालिटी के शेयर में कमजोरी जारी है।
बीएसई में क्वालिटी का शेयर 75.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 60.35 रुपये पर खुला, जो इसका निचला स्तर भी है। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 13.75 रुपये या 18.24% की गिरावट के साथ 61.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख