शेयर मंथन में खोजें

गुजरात गैस (Gujarat Gas) बनी गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) की सहायक कंपनी

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) ने गुजरात गैस (Gujarat Gas) के अतिरिक्त शेयरों का अधिग्रहण किया है।

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट ने खुले बाजार में गुजरात के 1,44,39,414 शेयरों को 836.25 रुपये प्रति की दर से खरीदा है, जिससे कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़ कर 54.16% हो गयी है। परिणामस्वरूप गुजरात गैस, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट की सहायक कंपनी बन गयी है।
उधर बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर 188.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 186.50 रुपये खुला। सवा 3 बजे के आस-पास यह 0.75 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 189.55 रुपये पर है। वहीं गुजरात गैस के शेयरों में 1.30 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 834.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख