शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने ऐसे प्राप्त किये 1,035 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) ने बुधवार को 1,035 करोड़ रुपये जुटाये।

श्रीराम ट्रांसपोर्ट की डिबेंचर आवंटन समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 10,350 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके यह धनराशि जुटायी। इनमें 995 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर 9% की कूपन दर है, जिनकी समाप्ति अवधि 10 साल है। वहीं 7 साल की समाप्ति अवधि वाले बाकी 40 करोड़ रुपये के डिबेंचरों पर 8.95% कूपन दर है। गौरतलब है कि श्रीराम ट्रांसपोर्ट वाणिज्यिक वाहनों के लिए ऋण के अलावा उपभोक्ता वित्त, जीवन और सामान्य बीमा तथा शेयर ब्रोकिंग सेवा प्रदाता है।
उधर बुधवार को बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 8.05 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 1,440.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,543.45 रुपये और निचला स्तर 897.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख