शेयर मंथन में खोजें

निदेशक मंडल ने दिखायी विलय योजना को हरी झंडी : बर्जर पेंट्स (Berger Paints)

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के निदेशक मंडल ने कंपनी की एक विलय योजना को हरी झंडी दिखा दी है।

विलय योजना के तहत बीपी कोटिंग्स (Beepee Coatings) की सहायक कंपनी बीजेएन पेंट्स (BJN Paints) का बर्जर पेंट्स में विलय होना है। गौरतलब है कि बीपी कोटिंग्स भी बर्जर पेंट्स की ही एक सहायक कंपनी है। यह योजना 1 अप्रैल से प्रभाव में आ जायेगी।
दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बावजूद बुधवार को बर्जर पेंट्स का शेयर 6.80 रुपये या 2.72% की मजबूती के साथ 256.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 285.75 रुपये और निचला स्तर 229.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख