शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने केंद्र सरकार को किया शेयरों का आवंटन

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने केंद्र सरकार को इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने सरकार को तरजीही आधार पर 10 रुपये प्रति वाले 37,59,76,691 शेयर 65.51 रुपये के अधिमूल्य के साथ 75.51 रुपये के भाव पर आवंटित किये हैं। इसके लिए सिंडिकेट बैंक के शेयरधारकों ने 16 मार्च को विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया था।
उधर बुधवार को बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 1.40 रुपये या 2.46% की कमजोरी के साथ 55.55 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले 52 हफ्तों में यह 95.65 रुपये तक चढ़ा और 51.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख