शेयर मंथन में खोजें

मीरा इंडस्ट्रीज (Meera Industries) को इंडोनेशियाई कंपनी से मिला निर्यात ठेका

मीरा इंडस्ट्रीज (Meera Industries) को इंडोनेशियाई सूत निर्माता कंपनी से निर्यात ठेका मिला है।

मीरा इंडस्ट्रीज को करीब 3.74 करोड़ रुपये का यह ठेका कालीन सूत के लिए ट्विस्टर / केब्लर मशीनों की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। मशीनों की आपूर्ति वित्त वर्ष 2018-19 की पहली छमाही के दौरान की जायेगी।
उधर बुधवार को बीएसई में मीरा इंडस्ट्रीज का शेयर 9.55 रुपये या 4.99% की शानदार मजबूती के साथ 201.05 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले 52 हफ्तों में यह 393.00 रुपये तक चढ़ा और 30.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख