शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) 2018 में करेगी अमेरिका से 90 एलएनजी कार्गो प्राप्त

2018 के दौरान गेल (GAIL) अमेरिका में सबाइन पास और कोव प्वाइंट एलएनजी टर्मिनल से 90 तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कार्गो प्राप्त करेगी।

गेल ने सालाना 58 लाख टन अमेरिकी एलएनजी खरीदने के लिए लंबी अवधि का सौदा किया हुआ है। करार के तहत गेल वित्त वर्ष 2018/19 से अमरीका से प्रतिवर्ष 2 अरब डॉलर मूल्य की एलएनजी की खरीद करेगी।
उधर बीएसई में गेल का शेयर बुधवार को 7.60 रुपये या 2.37% की बढ़ोतरी के साथ 328.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 388.50 रुपये और निचला स्तर 260.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख