शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने किया सेबी (SEBI) के साथ करार

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने संपत्ति बिक्री के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के साथ समझौता किया है।

सरकारी बैंक ने सेबी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), मुम्बई में स्थित दफ्तर संपत्ति बेचने के लिए यह समझौता किया है, जिसका मूल्य करीब 1,000 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान आईडीबीआई बैंक ने गौण संपत्तियों की बिक्री के जरिये कुल 4,400 करोड़ रुपये जुटाये।
उधर बीएसई में गेल का शेयर बुधवार को 7.60 रुपये या 2.37% की बढ़ोतरी के साथ 328.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 388.50 रुपये और निचला स्तर 260.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख