शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक साल के लिए बढ़ायी मुफ्त प्राइम सदस्यता सुविधा

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त प्राइम सदस्यता सुविधाओं में एक साल की बढ़त कर दी है।

वहीं जियो के नये उपभोक्ताओं को वार्षिक सदस्यता शुल्क के रूप में 99 रुपये का भुगतान करना होगा। जियो प्राइम सदस्यता जिन योजनाओं में उपलब्ध है उनमें प्रीपेड पीवी-19, प्रीपेड पीवी-49, प्रीपेड पीवी-96, प्रीपेड बेस प्लान-149, प्रीपेड पीवी-303, प्रीपेड पीवी-351, पोस्टपेड प्लान 303, पोस्टपेड प्लान 499 और पोस्टपेड प्लान 999 शामिल हैं।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार को 17.15 रुपये या 1.91% की कमजोरी के साथ 882.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 990.00 रुपये और न्यूनतम भाव 617.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख