शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 4,400 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 4,400 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के तहत कंपनी को उत्तर प्रदेश राज्य में 660 मेगावाट वाले सूपरक्रिटिकल थर्मल ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना करनी है। बीएचईएल को यह ठेका उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (Uttar Pradesh Rajya Utpadan Nigam) ने दिया है।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर आज करीब 1% मजबूत हुआ है। 81.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 81.65 रुपये पर खुलने के बाद यह सत्र के बीच में 82.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.30 बजे बीएचईएल के शेयरों में 0.75 रुपये या 0.92% की बढ़ोतरी के साथ 82.15 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख