शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कुल मार्च बिक्री में हुआ 35% इजाफा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कुल मार्च बिक्री में साल दर साल आधार पर 35% की बढ़ोतरी हुई है।

मार्च 2017 में 51,309 इकाइयों की तुलना में टाटा मोटर्स ने इस साल समान समय में 69,640 इकाइयों की बिकवाली की। वहीं पूरे कारोबारी साल 2016-17 के दौरान बेची गयी 4,78,362 इकाइयों के मुकाबले 2017-18 में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 23% की बढ़त के साथ 5,86,639 इकाई रही। कंपनी ने कहा है कि इसकी बिक्री को सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों से सहारा मिला है, जिनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अधिक लदान पर रोक, सड़क निर्माण तथा ई-कॉमर्स और एफएमसीजी ऐप्पलिकेशनों की ओर से बढ़ी माँग शामिल हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री 31% की बढ़त के साथ 20,266 इकाई रही।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर आज 2.50% से ज्यादा मजबूत हुआ है। 327.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 335.00 रुपये पर खुलने के बाद यह सत्र के मध्य में 338.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे टाटा मोटर्स के शेयरों में 9.15 रुपये या 2.79% की बढ़ोतरी के साथ 336.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख