शेयर मंथन में खोजें

बिक्री घटने के बावजूद एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) का शेयर मजबूत

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की मार्च बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर मामूली गिरावट आयी है।

मार्च 2017 में 1,819 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 2.7% कम 1,770 वाहन बेचे। कंपनी की मासिक बिक्री में लगातार चौथे महीने गिरावट आयी है। पूरे कारोबारी साल के आँकड़ों पर गौर करें तो 2016-17 में 14,909 इकाइयों के मुकाबले 2017-18 में एसएमएल इसुजु की बिक्री 23.7% घट कर 11,369 इकाई रह गयी।
उधर बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर आज शुरू से ही हरे निशान में रहा है। 766.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 773.80 रुपये पर खुलने के बाद यह सत्र के मध्य में 790.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 9.35 रुपये या 1.22% की बढ़त के साथ 776.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख