शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री बढ़ी, शेयर उछला

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर में आज 7% से अधिक की मजबूती आयी है।

टीवीएस के शेयर भाव में वृद्धि इसकी मार्च बिक्री बढ़ने से हुई है। मार्च 2017 में 2,56,341 इकाइयों के मुकाबले मार्च 2018 में टीवीएस ने 27% अधिक 3,26,659 इकाइयाँ बेचीं। इनमें टीवीएस की दोपहिया वाहन बिक्री 250,979 इकाई की तुलना में 25.8% बढ़ कर 315,765 इकाई रही, जबकि इसके तिपहिया वाहनों की बिकवाली में 103.2% औऱ निर्यात में 55% का इजाफा हुआ।
उधर बीएसई में आज टीवीएस मोटर के शेयर में तेजी का रुख देखने को मिला है। 616.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 622.30 रुपये पर खुलने के बाद यह सत्र के मध्य में 666.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 44.70 रुपये या 7.25% की बढ़त के साथ 661.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख