शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) और महानगर गैस (Mahanagar Gas) में हुआ समझौता

प्रमुख डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने प्राकृति गैस वितरण कंपनी महानगर गैस (Mahanagar Gas) के साथ करार किया है।

करार के तहत मुम्बई में 5,000 स्मार्ट गैस मीटर स्थापित किये जायेंगे। इन मीटरों के जरिये परिवार और व्यापारी वर्ग अपने गैस इस्तेमाल को नियंत्रित कर सकेंगे।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 636.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 637.45 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 655.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 16.75 रुपये या 2.63% की मजबूती के साथ 652.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं महानगर गैस का शेयर इस समय 9.45 रुपये या 0.95% की बढ़ोतरी के साथ 1,005.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख