शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने किया हेलसिन ग्रुप के साथ करार

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने स्विटजरलैंड के हेलसिन ग्रुप (Helsinn Group) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार एकिनजियो नामक दवा को भारत और नेपाल में लॉन्च करने के लिए किया है। इस दवा का इस्तेमाल कीमोथेरेपी के कारण होने वाली मितली और उल्टी रोकने के लिए किया जाता है। ग्लेनमार्क के पास भारत और नेपाल में इस दवा के लिए विशेष अधिकार होंगे।
उधर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 550.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 555.00 रुपये पर खुला। 546.80 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद करीब 2.50 बजे ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में 3.30 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 546.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)



 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख