शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) ने इस मामले में टाटा स्टील (Tata Steel) को छोड़ा पीछे

आज वेदांत (Vedanta) के शेयर में करीब 4.5% की मजबूती आयी है।

वेदांत ने इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स (Electrosteel Steels) के लिए 5,320 करोड़ रुपये की बोली लगायी है, जो कि टाटा स्टील (Tata Steel) द्वारा लगायी बोली से 2,000 करोड़ रुपये अधिक है। खबर है कि इन आँकड़ों की जानकारी एनसीएलटी की कोलकाता बेंच के सामने आयी है। इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स, आरबीआई के 12 डिफॉल्ट मामलों में से एक है। इसके खिलाफ 13,400 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावे दाखिल हैं।
बीएसई में वेदांत का शेयर 274.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 280.25 रुपये पर खुला। आज इसने 288.90 रुपये का ऊपरी शिखर छुआ है। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयरों में 11.55 रुपये या 4.21% की बढ़त के साथ 285.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं टाटा स्टील 18.45 रुपये या 3.29% की मजबूती के साथ 578.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख