शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले 3,376 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 3,376 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें 1,226 करोड़ रुपये के ठेके विद्युत संचरण ऐंड वितरण व्यापार, 1,200 करोड़ रुपये के जल और प्रवाह उपचार व्यापार तथा शेष 950 करोड़ रुपये के कार्य कंपनी को बिल्डिंग और फैक्ट्रीज कारोबार में मिले हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,296.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,310.35 रुपये पर खुला और 1,330.00 रुपये के ऊपरी शिखर तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 32.65 रुपये या 2.52% की मजबूती के साथ 1,329.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख