शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) की नया संयंत्र स्थापित करने की योजना

पेय उत्पाद कंपनी वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) ने एक नया ग्रीनफील्ड उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की योजना बनायी है।

इस संयंत्र के जरिये वरुण बेवरेजेज ट्रॉपिकाना (Tropicana) फ्रूट जूसों, क्वैकर ऑट्स दूध से बने पेय उत्पाद और गैटोरेड के लिए आंतरिक उत्पादन क्षमता तैयार करना चाहती है। हालाँकि अभी इसके लिए कई संस्थाओं से मंजूरी ली जानी है।
दूसरी तरफ बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 636.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 645.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 649.95 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 9.70 रुपये या 1.52% की मजबूती के साथ 646.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख