शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को संपत्ति बिक्री के लिए मिली उच्चतम न्यायालय की मंजूरी

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) को उच्चतम न्यायालय ने संपत्ति बिक्री के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

शीर्ष अदालत से मंजूरी मिलने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने स्पेक्ट्रम औऱ रियल्टी संपत्ति रिलायंस जियो को बेच सकती है, मगर अभी इसे राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय ट्रिब्यूनल (NCLAT) की भी सहमति लेनी होगी। गौरतलब है कि संपत्ति बिक्री के जरिये रिलायंस कम्युनिकेशंस अपने करीब 45,000 करोड़ रुपये के ऋण को घटाना चाहती है। इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने कंपनी की संपत्ति बिक्री पर रोक लगा दी थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने कल हटा दिया।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 23.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23.80 रुपये पर खुला और 24.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। पौने 11 बजे के आस-पास यह 0.45 रुपये या 1.93% की मजबूती के साथ 23.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख