शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने खरीदी सी3आई सॉल्युशंस (C3i Solutions)

वैश्विक आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने सी3आई सॉल्युशंस (C3i Solutions) को खरीद लिया है।

सी3आई सॉल्युशंस जैव विज्ञान औऱ उपभोक्ता पैकेज वस्तुओं (सीपीजी) इंडस्ट्रीज के लिए बहु-आयाम उपभोक्ता संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी है। इस अधिग्रहण से एचसीएल की आईटी और व्यापार सेवा क्षमता में इजाफा होगा। उधर मजबूत शुरुआत और सकारात्मक खबर के बावजूद एचसीएल टेक का शेयर लाल निशान में पहुँच गया है।
बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 963.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 975 रुपये पर खुला। पौने 10 बजे के आस-पास इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब सवा 11 बजे यह 3.25 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 960.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख