शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने बिहार में तीन विद्युत परियोजनाओं को खरीदने के लिए किया करार

बिहार सरकार ने 875 करोड़ रुपये सालाना बचाने की उम्मीद के साथ एनटीपीसी (NTPC) को तीन ताप विद्युत इकाइयाँ सौंप दी हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार की मौजूदगी में एनटीपीसी और बिहार सरकार के बीच करार हुआ है। एनटीपीसी को मिली इकाइयाँ मुजफ्फरपुर जिले में कांति, बेगुसराय में बरौनी और औरंगाबाद में नबीनगर में स्थित हैं। समझौते के अनुसार इनमें नबीनगर और कांति परियोजनाओं में कंपनी की हिस्सेदारी 100% हो जायेगी।
सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में गिरावट के कारण एनटीपीसी के शेयर का रुख भी नीचे की ओऱ है। 170.15 रुपये पर सपाट शुरुआत के बाद यह सुबह 9.40 बजे के करीब 1.40 रुपये या 0.82% की कमजोरी के साथ 168.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख