शेयर मंथन में खोजें

लाभ और आमदनी में बढ़त के बावजूद फिसला क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में उपभोक्ता उत्पाद निर्माता क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 77.94 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 29% बढ़त के साथ 103.22 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 1,076.91 करोड़ रुपये से 7.7% की वृद्धि के साथ 1,126.31 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी के वित्तीय परिणाम जानकारों के अंदाजे के मुताबिक रहे, जिनमें इसका एबिटा 27.5% बढ़ कर 164.47 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 227 आधार अंक अधिक 14.6% रहा।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स की विद्युत उपभोक्ता उत्पाद आमदनी 1.9% की बढ़त के साथ 788.4 करोड़ रुपये रही, जो इसकी कुल बिक्री का 70% है। वहीं कुल आमदनी के 30% हिस्से वाले लाइटिंग उत्पाद क्षेत्र में कंपनी की आमदनी 11.8% अधिक 337.9 करोड़ रुपये रही।
हालाँकि बाजार में गिरावट के कारण बेहतर नतीजों का असर क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर पर नहीं पड़ा। 231.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 233.00 रुपये पर खुलने के बाद शुरू में ही इसमें तीखी गिरावट देखी गयी। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे के कंपनी का शेयर 8.55 रुपये या 3.70% की कमजोरी के साथ 222.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख