शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने खरीदी गैमन इन्फ्रा (Gammon Infra) में 18% हिस्सेदारी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने गैमन इन्फ्रा (Gammon Infra) की करीब 18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

बैंक ने इसके 168,999,900 शेयरों को गिरवी शेयर माँगने के जरिये अधिग्रहित किया है। गैमन इंडिया (Gammon India) द्वारा शुरू की गयी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना निर्माण कंपनी गैमन इन्फ्रा ने कहा है कि 14 मई को आईसीआईसीआई बैंक की कंपनी में शेयरधारिता शून्य से 17.94% हो गयी है।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 308.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 305.00 रुपये पर खुल कर अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। 12 बजे के आस-पास बैंक का शेयर 7.70 रुपये या 2.50% की गिरावट के साथ 300.30 रुपये पर चल रहा है। हालाँकि गैमन इन्फ्रा के शेयर में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। गैमन इन्फ्रा का शेयर 0.32 रुपये या 15.46% की उछाल के साथ 2.39 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख