शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 9.8% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के मुनाफे में 9.86% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले साल की समान तिमाही में 2,669.47 करोड़ रुपये के मुकाबले आईटीसी ने 2,932.71 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। मगर इसकी शुद्ध आमदनी 15,008.82 करोड़ रुपये से 27.95% घट कर 10,813.24 करोड़ रुपये रह गयी। जानकारों के अनुमान के करीब रहे आईटीसी के नतीजों में कच्चे माल की लागत में गिरावट और अन्य खर्चों में कमी से आईटीसी का एबिटा 6.9% बढ़ कर 4,144 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 431 आधार अंक अधिक 39.1% रहा।
साथ ही आईटीसी एफएमसीजी कारोबार में 5.8% और होटल कारोबार में 5.6% की विकास दर दर्ज की गयी। मगर सिगरेट क्षेत्र (सभी उत्पाद शुल्क सिगरेट कारोबार के लिए मान कर) राजस्व में 7.1% की गिरावट दर्ज की गयी।
बीएसई में पिछले बंद स्तर के मुकाबले 281.80 रुपये पर सपाट शुरुआत के बाद 2 बजे के आस-पास 288.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे के कंपनी के शेयरों में 2.80 रुपये या 0.99% की वृद्धि के साथ 284.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख