शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद अनुमान से कमजोर रहे टीवीएस मोटर (TVS Motor) के वित्तीय नतीजे

प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

बिक्री, मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी के बावजूद इसके परिणाम जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे। 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 126.77 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 30.6% बढ़त के साथ 165.61 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 3,076.02 करोड़ रुपये से 40.4% की वृद्धि के साथ 3,992.76 करोड़ रुपये रही।
वाहनों की बिक्री बढ़ने से इसके नतीजों को सहारा मिला, जो 6,74,870 इकाई के मुकाबले 31.56% की बढ़त के साथ 8,89,141 इकाई रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 73.8% की बढ़त के साथ 280.67 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 135 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 7% रहा।
कंपनी की कुल तिमाही वाहन बिक्री में मोटरसाइकिल बिक्री 2.15 लाख इकाई से 61.1% बढ़ कर 3.46 लाख इकाई, स्कूटर बिक्री 2.23 लाख इकाई के मुकाबले 25.5% अधिक 2.8 लाख इकाई और निर्यात 1.11 लाख इकाई से 45.3% बढ़त के साथ 1.61 लाख रही।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 621.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 626.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 2 बजे के आस-पास एक तीखी गिरावट के साथ यह 580.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में टीवीएस मोटर का शेयर 10.30 रुपये या 1.66% की कमजोरी के साथ 611.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख