शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स (Gujarat State Fertilizers) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स (Gujarat State Fertilizers) के मुनाफे में 16.4% की गिरावट आयी।

2016-17 की समान अवधि में 187.02 करोड़ रुपये से घट कर कंपनी का शुद्ध लाभ 156.41 करोड़ रुपये रह गया। वहीं गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स की शुद्ध आमदनी इस दौरान 1,606.65 करोड़ रुपये के मुकाबले 33.3% की वृद्धि होकर 2,055.26 करोड़ रुपये रही। स्थिर कर्मचारी लाभ और अन्य खर्चों से कंपनी का एबिटा मार्जिन 359 आधार अंक बढ़ कर 11% रहा।
इसके अलावा कंपनी की उर्वरक कारोबार से प्राप्त आमदनी 36.2% की बढ़त के साथ 1,523.08 करोड़ रुपये और औद्योगिक उत्पाद आमदनी 9% अधिक 532.18 करोड़ रुपये रही।
उधर लाभ में गिरावट के कारण गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स का शेयर आज 7% से अधिक कमजोर हुआ है। 131.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 133.50 रुपये पर खुल कर फौरन नीचे की ओर फिसला। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 9.25 रुपये या 7.03% की कमजोरी के साथ 122.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख