शेयर मंथन में खोजें

एरिक्सन (Ericsson) के साथ निपटान वार्ता की खबर से रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) उछला

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर 29% से ज्यादा की जबरदस्त उछाल के साथ ऊपरी सर्किट स्तर को भी पार कर गया है।

खबर है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस और एरिक्सन ने एनसीएलटी (NCLT) को आपस में चल रही निपटान वार्ता के बारे में जानकारी दी है। साथ ही इन्होंने दिवालिया आदेश के स्थगन के लिए निवेदन भी किया है। इसी से कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिली है। रिलायंस कम्युनिकेशंस एरिक्सन के साथ व्यवस्था के बाद कर्ज का निबटारा दिवाला और दिवालियापन कोड के बाहर करना चाहती है।
उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 10.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10.45 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 14.00 रुपये और निचला स्तर 10.05 रुपये रहा है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 3.10 रुपये या 29.38% की तेजी के साथ 13.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख