शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharat Airtel) ने अमेजन इंडिया (Amazon India) के साथ किया समझौता

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharat Airtel) ने अमेजन इंडिया (Amazon India) से हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों ने उपभोक्ताओं को 3,399 रुपये की शुरुआती कीमत से सस्ते स्मार्टपोन मुहैया करने के लिए समझौता किया है। करार के मुताबिक उपभोक्ता अमेजन.इन पर 65 से अधिक कंपनियों के 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर 2,600 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन खरीदने के बाद पहले 18 महीनों में एयरटेल का 3,500 रुपये का रीचार्ज करवाने पर 500 रुपये, अगले 18 महीनों में भी 3,500 रुपये का रीचार्ज करवाने पर 1,500 रुपये और फिर इसके बाद के 24 महीनों में 169 रुपये का रीचार्ज करवाने पर तीसरी किश्त के रूप में 600 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
बाजार में गिरावट के बीच आज एयरटेल के शेयर में भी कमजोरी का रुख दिख रहा है। 366.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 368.50 रुपये पर खुल कर शुरू से ही नीचे गिर रहा है। साढ़े 10 बजे के करीब एयरटेल का शेयर 8.05 रुपये या 2.20% की गिरावट के साथ 358.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख