शेयर मंथन में खोजें

इस कारण 5% से अधिक कमजोर हुआ एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का शेयर

डी-मार्ट स्टोर संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर में आज 5% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गयी।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर में कमजोरी इसके एक प्रमोटर राधाकिशन शिवकिशन दमानी द्वारा कंपनी में न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी आँकड़ा बनाये रखने के लिए खुले बाजार में 1% (62.4 लाख शेयर) हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखने के कारण आयी। राधाकिशन की कंपनी में इस समय 39.41% हिस्सेदारी है, जो शेयर बिकवाली के बाद घट कर 38.41% रह जायेगी।
बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 1,495.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,497.50 रुपये पर खुला। 1 बजे तक लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद एक तीखी गिरावट के साथ कंपनी का शेयर 1,379.00 रुपये तक गिरा। कारोबार के अंत में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर 78.30 रुपये या 5.24% की गिरावट के साथ 1,416.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख