शेयर मंथन में खोजें

ओसीएल इंडिया (OCL India) करेगी ओडिशा में नये सीमेंट संयंत्र की स्थापना

ओसीएल इंडिया (OCL India) के निदेशक मंडल ने ओडिशा में एक नया सीमेंट संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।

ओसीएल इंडिया राज्य में अपशिष्ट गर्मी बहाली प्रणाली के साथ सीमेंट संयंत्र स्थापित करेगी। इसके अलावा ओसीएल के निदेशक मंडल ने देश के पूर्वी हिस्से में वार्षिक 80 लाख टन सीमेंट उत्पादन क्षमता वाली स्प्लिट सीमेंट उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए भी हरी झंडी दिखा दी है। करीब 24 महीनों में पूरी होने वाली इन परियोजनाओं के लिए ओसीएल इंडिया 3,720 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
उधर बीएसई में ओसीएल इंडिया का शेयर शुकवार को 40.10 रुपये या 3.02% की कमजोरी के साथ 1,287.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,620.00 रुपये और निचला स्तर 1,094.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख