शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) को मिली महाराष्ट्र में परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) को महाराष्‍ट्र में रायगढ़ जिले के नागोथाने पेट्रोकेमिकल परिसर के विस्तार के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गयी है।

इस परियोजना के विस्‍तार के लिए कंपनी करीब 2,338 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रस्ताव के अनुसार विस्तार में अतिरिक्त भूमि या श्रमशक्ति की जरूरत नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि रिलायंस नागोथाने गाँव में डीबोटलनेकलिंग, कैप्टिव ऊर्जा संयंत्र में ईंधन में परिवर्तन और विस्तार तथा आवासीय टाउनशिप का विस्तार और पुनर्निर्माण के जरिये गैस क्रैकर और डाउनस्ट्रीम संयंत्र स्थापित करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का शेयर 933.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 932.00 रुपये पर खुल कर 922.00 रुपये तक गिरा। यह अभी तक के कारोबार में लाल निशान में ही रहा है। 11 बजे के करीब रिलायंस इंडस्‍ट्रीज 5.60 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 927.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख