शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) करेगी फिनलैंड की फ्लूडो का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) फिनलैंड की फ्लूडो (Fluido) का अधिग्रहण करेगी।

दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 544 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का है। इस अधिग्रहण से विक्रयशक्ति उद्यम क्लाउड सेवा प्रदाता के रूप में इन्फोसिस की स्थिति मजबूती होगी। साथ ही कंपनी के नॉर्डिक्स क्षेत्र (उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक) में भी कदम मजबूत होंगे। गौरतलब है कि फ्लूडो यूरोप में सबसे बड़ी विक्रयशक्ति (सॉफ्टवेयर कंपनी) परामर्श भागीदारों में से एक है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को इन्फोसिस का शेयर बीएसई में 7.50 रुपये या 1.01% की गिरावट के साथ 735.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 748.45 रुपये और निचला स्तर 440.50 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 3,21,163.52 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख