शेयर मंथन में खोजें

5 नवंबर से शुरू होगी जेट एयरवेज (Jet Airways) की मुम्बई-मैनचेस्टर उड़ान

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Aiways) 5 नवंबर से मुम्बई और मैनचेस्टर के बीच सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है।

जेट एयरवेज इस उड़ान के लिए 254 सीटों के साथ बड़े आकार वाला ए330-200 विमान तैनात करेगी, जो हफ्ते में पाँच दिन (गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार) उड़ान भरेगा। इस हवाई सेवा के प्रचार के लिए जेट एयरवेज ने मार्केटिंग मैनचेस्टर के साथ मिल कर कई रोड-शो भी किये हैं। बता दें कि मार्केटिंग मैनचेस्टर, मैनचेस्टर का प्रचार करने वाली एजेंसी है।
इस खबर का जेट एयरवेज के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 266.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 266.00 रुपये पर खुला। सवा 11 बजे के आस-पास सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 267.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख