शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) यूपी के तीन जिलों में करेगी गैस वितरण नेटवर्क स्थापित

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को यूपी के तीन जिलों में गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की मंजूरी मिल गयी है।

इन जिलों में मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामिल शामिल हैं। तीनों जिलों में पहले से अधिकृत क्षेत्रों को नेटवर्क में शामिल नहीं किया जायेगा।
बीएसई में इंद्रपस्थ गैस का शेयर 272.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 273.90 रुपये पर खुला। सवा 2 बजे तक लाल रेखा में कारोबार करने के बाद इसमें मजबूती आयी। मगर यह ऊपरी स्तरों पर जम नहीं रह सका। इसके बाद पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 271.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख