शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) की आवासीय व्यापार को ऋण-मुक्त बनाने की योजना

खबरों के अनुसार प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) अपने आवासीय कारोबार को ऋण-मुक्त करने की ओर अग्रसर है।

कंपनी चालू वित्त वर्ष के अंत तक आवासीय व्यवसाय को कर्ज से बाहर निकालने की योजना पर काम कर रही है। साथ ही यह अपनी तैयार परियोजनाओं की बिक्री से प्राप्त होने वाले करीब 14,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नयी परियोजनाओं की फंडिंग में करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में डीएलएफ का शेयर 209.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 208.20 रुपये पर खुला। शुरुआत में उठापटक के बाद करीब 10 बजे इसमें मजबूती आनी शुरू हुई, मगर साथ ही इसमें उतार-चढ़ाव भी बरकरार रहा। सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.25 रुपये या 2.03% की मजबूती के साथ 213.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख