शेयर मंथन में खोजें

तो सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) ने ऐसे जुटाये 190 करोड़ रुपये

सिविल इंजीनियरिंग निर्माण कंपनी सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) ने 190 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह रकम 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,900 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायी है, जिनके लिए कंपनी ने 12 सितंबर को निविदाएँ माँगी थीं। आवंटित किये गये डिबेंचर 14 सितंबर 2021 को मैच्योर होंगे। इन पर वार्षिक 9.90% की दर से ब्याज दिया जायेगा। सद्भाव इंजीनियरिंग द्वारा आवंटित किये गये डिबेंचर बीएसई के डेब्ट सेंगमेंट पर सूचीबद्ध होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर 264.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 261.80 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 272.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 2.50 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 267.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख