शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने किया बोनस शेयरों का आवंटन

आज गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

बैठक में समिति ने कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को 1 रुपये प्रति वाले 2 इक्विटी शेयरों के बदले 1 रुपये प्रति वाला 1 बोनस इक्विटी शेयर आवंटित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रमुख उपभोक्ता वस्तु कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 1,02,21,66,096 रुपये की हो गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 864.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 860.00 रुपये पर खुल कर पूरे सत्र के दौरान लाल रेखा के नीचे ही रहा। 844.10 रुपये का निचला स्तर छूकर अंत में यह 10.45 रुपये या 1.21% की कमजोरी के साथ 853.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख