शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया अमेरिकी कंपनी में अतिरिक्त निवेश

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने टाइडलस्केल (TidalScale) में 15 लाख डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया है।

इन्फोसिस ने यह निवेश इन्फोसिस इनोवेशन फंड (Infosys Innovation Fund) के जरिये किया है, जिससे कंपनी का टाइडलस्केल में कुल निवेश 30 लाख डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 2016 में इन्फोसिस ने वर्चुअल सर्वर प्रदाता टाइडलस्केल में 15 लाख डॉलर लगाये थे।
सकारात्मक खबर के बावजूद आज इन्फोसिस के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। 726.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 732.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह साढ़े 10 बजे के आस-पास 3.80 रुपये या 0.52% कम गिरावट के साथ 722.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख