शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने तीव्र दावा सत्यापन प्रक्रिया के लिए पेश की ऐप्प

देश की प्रमुख बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) ने तीव्र दावा सत्यापन प्रक्रिया के लिए ऐप्प शुरू की है।

वर्तमान में बीमा दावों का निपटारा करने में एक दिन से एक सप्ताह से अधिक तक का समय लगता है। मगर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की नयी ऐप्प के जरिये यह प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी हो सकेगी। अत्याधुनिक तकनीक से ऐप्प के जरिये कंपनी को भी कई लाभ होंगे, जिनमें झूठे दावों की घटनाओं की जल्द पहचान, निपटारा प्रक्रिया को और अधिक कुशल बनाना और सही मामलों को शीघ्रता से निपटाना शामिल है।
उधर बीएसई में 884.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का शेयर आज बढ़त के साथ 898.90 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें शुरुआती कारोबार में ही कमजोरी आनी शुरू हो गयी। 11.35 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 3.65 रुपये या 0.41% की गिरावट के साथ 880.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख