शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की 125सीसी स्कूटर बिक्री का आँकड़ा एक लाख के पार

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) की 125सीसी वाली टीवीएस एनटॉर्क 125 (TVS NTORQ 125) की बिक्री का आँकड़ा 1 लाख इकाई से अधिक हो गया है।

कंपनी ने आगामी त्योहार सत्र से पहले इस स्कूटर को एक नये रंग "मेटालिक रेड" में भी पेश किया है।
फरवरी 2018 में पेश की गयी टीवीएस एनटॉर्क को टीवीएस रेसिंग तकनीकी पर ही तैयार किया गया है। इसमें अत्याधुनिक सीवीटीआई-आरईवीवी 3 वेल्व इंजन लगा है।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 589.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 591.35 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 602.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। ऊपरी स्तर पर टीवीएस के शेयरों में बिकवाली देखी गयी। फिर सवा 10 बजे से पौने 2 बजे के आस-पास तक यह हरे निशान में सीमित दायरे में रहा। मगर इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आयी। 2.05 बजे के आस-पास टीवीएस मोटर के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.09% की बढ़त के साथ 589.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख