शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की इकाई ने शुरू की नयी संयुक्त उद्यम कंपनी

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की सहायक कंपनी अदाणी लॉजिस्टिक्स (Adani Logistics) ने एक संयुक्त उद्यम कंपनी शुरू की है।

अदाणी लॉजिस्टिक्स ने एनवाईके ऑटो लॉजिस्टिक्स (NYK Auto Logistics) के साथ मिल कर अदाणी एनवाईके ऑटो लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंस (Adani NYK Auto Logistics Solutions) की स्थापना की है, जो रसद व्यापार में सक्रीय होगी। इस कंपनी की अधिकृत पूँजी 10 करोड़ रुपये और चुकता पूँजी 1 लाख रुपये होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 381.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 384.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 386.90 रुपये और निचला स्तर 377.10 रुपये रहा है। 3 बजे के आस-पास अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 4.45 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 377.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख