शेयर मंथन में खोजें

गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) ने शुरू किया हाइड्रोजन पेरोक्साइड संयंत्र

गुजरात अल्कलीज (Gujarat Alkalies) ने दहेज, गुजरात में अपना नया हाइड्रोजन पेरोक्साइड संयंत्र शुरू कर दिया है।

करीब 143.2 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये गये प्रति वर्ष 14,000 मिलियन टन क्षमता वाले संयंत्र की शुरुआत से गुजरात अल्कलीज की कुल क्षमता प्रति वर्ष 54,400 मिलियन टन की हो गयी है। इस खबर का आज कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में गुजरात अल्कलीज का शेयर 581.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 582.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 623.80 रुपये और निचला स्तर 582.00 रुपये रहा। अंत मे यह शेयर 22.80 रुपये या 3.92% की मजबूती के साथ 603.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख