शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने पूरा किया क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

टाटा स्टील (Tata Steel) ने क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट (Creative Port Development) में 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

टाटा स्टील ने जनवरी 2017 में इस सौदे की घोषणा की थी। गौरतलब है कि कंपनी ने क्रिएटिव पोर्ट में हिस्सेदारी सीआई मेगा प्रोजेक्ट्स (CI Mega Projects) से अघोषित मूल्य में की है।
इस खबर का टाटा स्टील के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। 612.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 618.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह सवा 11 बजे के करीब 15.55 रुपये या 2.54% की बढ़ोतरी के साथ 628.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख