शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में बढ़ोतरी

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि कर दी है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित उधार दर) एक दिन के लिए 8.25% से बढ़ा कर 8.45%, एक महीने के लिए 8.35% से बढ़ा कर 8.50%, तीन महीनों के लिए 8.50% से 8.65%, 6 महीनों के लिए 8.75% के मुकाबले 8.90% और एक साल की अवधि के लिए 9.25% की तुलना में 9.35% होगी। बैंक की ये नयी दरें 20 सितंबर से प्रभाव में आयेंगी।
दूसरी तरफ बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर सोमवार के 15.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 16.00 रुपये पर खुला है। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए साढ़े 11 बजे के करीब यह 0.05 रुपये या 0.31% की बढ़त के साथ 16.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख