शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए टूटा स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) का शेयर

दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा (Strides Pharma) के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट आयी है।

हाल ही में अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए ने कंपनी के बेंगलुरु में स्थित फॉर्मुलेशंस संयंत्र का अनुमोदन पूर्व उत्पाद निरीक्षण किया था। 25 अगस्त को समाप्त हुए इस निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने 3 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। फॉर्म 483 का अर्थ स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन से संबंधित है।
हालाँकि कंपनी का मानना है कि ये टिप्पणियाँ ठोस नहीं हैं। साथ ही इसने यूएसएफडीए को इस संबंध में जवाब भी दे दिया है।
बीएसई में स्ट्राइड्स फार्मा का शेयर सोमवार के 499.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 490.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुल कर यह लगातार कमजोर स्थिति में बना हुआ है। 12 बजे के करीब यह 13.80 रुपये या 2.76% की गिरावट के साथ 485.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख