शेयर मंथन में खोजें

मेक्सिकन बाजार में शुरआत करेगी टीवीएस मोटर (TVS Motor)

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने मेक्सिकन बाजार में प्रवेश करने की योजना बनायी है।

इसके लिए टीवीएस मोटर ने मेक्सिको की ग्रुपो ऑटोफिन की सहायक कंपनी टोरिनो मोटर्स (Torino Motors) के साथ करार किया है। करार के तहत टोरिनो और टीवीएस मेक्सिको में दोपहिया वाहनों के वितरण के लिए 40 विशेष स्टोर खोलेंगे। हालाँकि इस खबर का टीवीएस के शेयर पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर सोमवार के 593.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 599.40 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद टीवीएस मोटर के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 593.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख